Skip to main content

T20 World Cup final: हम जीत गए टी20 विश्व कप,"India, India"

टी20 विश्व कप फाइनल:भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने के लिए दूसरे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शुरुआत की।रोहित शर्मा तेज रन बनाने के चक्कर में 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए, सूर्य कुमार यादव 3 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली के साथ मिलकर अक्षर पटेल ने 72 रनों की शानदार साझेदारी हुई, अक्षर पटेल 49 रन पर रन आउट हो गए। फिर विराट कोहली ने शिवम दुबे के साथ 57 की साझेदारी की जिसकी टीम का स्कोर करीब 150 के करीब पहुंच गया।विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया।जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 176 रन बनाए।


टी20 विश्व कप फाइनल: दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रीजा हेंड्रिक्स 4 रन बनाकर आउट हो गए, कप्तान एडेन मार्कराम 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी की। अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करके टीम इंडिया को मैच में ले आए।लेकिन बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने टीम इंडिया को एक वक्त पर खेल से बाहर ही कर दिया था।

हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में 150 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 16 ओवर में हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। खतरनाक दिखे रहे डेविड मिलर का शानदार कैच लेकर सूर्य कुमार यादव ने इंडिया को मैच में बनाए रखा. आखिरी ओवर में जीत के चाहिए थे 16 रन, पहली ही गेंद पर डेविड मिलर आउट हो गए दूसरी गेंद पर 4 रन, कगिसो रबाडा ने उसके बाद साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया में मैच में आने ही नहीं दिया।



टीम इंडिया ने 7 रन से टी20 विश्व कप जीत लिया 17 साल बाद और 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी।विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए, और जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए ।


#t20worldcupfinal
#india
#wewon


Comments

Post a Comment

Hello friends please support our website
saifshi75.blogspot.com

Popular posts from this blog

भारत: एक ऐतिहासिक अवलोकन

 सिंधु घाटी सभ्यता की उत्पत्ति दक्षिण एशिया में मनुष्यों का सबसे पुराना प्रमाण दो मिलियन वर्ष पुराना है।लगभग 30,000 वर्ष पूर्व पाषाण युग के शिकारी और संग्राहक इस क्षेत्र में निवास करते थे।8000 और 6500 ई.पू. के बीच, जंगली संसाधनों पर निर्भरता धीरे-धीरे घरेलू पौधों और पशुओं पर स्थानांतरित हो गयी। 5000 और 2000 ईसा पूर्व के बीच की अवधि के दौरान, अत्यधिक संगठित शहरी बस्तियाँ पूरे उत्तरी क्षेत्रों (वर्तमान पाकिस्तान और उत्तर भारत) में फैल गईं। व्यापार और संचार नेटवर्क ने इन बस्तियों को एक दूसरे से और अन्य दूरवर्ती प्राचीन संस्कृतियों से जोड़ा  सिंधु घाटी सभ्यता और इंडो-आर्यन संस्कृति का उदय  लगभग 2600 ईसा पूर्व में, क्षेत्रीय संस्कृतियों को सिंधु घाटी क्षेत्र में एक सांस्कृतिक रूप से एकीकृत नेटवर्क में एकजुट किया गया था  इस सभ्यता की बस्तियाँ 650000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई थीं।इस क्षेत्र के लोगों में कई सांस्कृतिक विशेषताएं समान थीं, जिनमें नियोजित शहरी विकास, अभी तक समझ में नहीं आई लिपि का प्रयोग, मानकीकृत वजन और शिल्प प्रौद्योगिकियां शामिल थीं  ईसा पूर्व ...

43वें जन्मदिन पर केक काटने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी: 'यह अंडे रहित है ना?'

 महेंद्र सिंह  धोनी ने भारत को अनेक जीत दिलाई हैं, जिनमें 2007 आईसीसी टी-20 विश्व कप, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी रविवार को जन्मदिन के मौके पर अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे।सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में केक काटने की रस्म के बाद का दिल को छू लेने वाला दृश्य कैद हुआ है क्लिप के अंत में उन्हें सभी से पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या केक अंडे रहित है। धोनी के प्रशंसक और अनुयायी इस स्पष्ट उदाहरण से चकित और भावुक हो गए, जो उनके आहार संबंधी प्राथमिकताओं के प्रति उनके ध्यान और विचार को दर्शाता है।  महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो गए, क्रिकेट जगत में उनकी विरासत बेमिसाल बनी हुई है  'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने भारत को कई जीत दिलाई हैं, जिनमें 2007 आईसीसी टी-20 विश्व कप, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। प्रशंसक सोच रहे हैं क...

India tour of Zimbabwe: पहले टी20 मैच में मिली टीम इंडिया को विश्व जीतने के बाद हार

 जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।जिम्बाब्वे दौरे पर गई युवा भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, ज्यादा देर तक टीम में नए खिलाड़ी हैं।भारत ने जिम्बाब्वे को 115 रन पर रोक दिया रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 में से 13 रन देकर 4 विकेट लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में मुझे 11 रन देकर 2 विकेट लिये बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की स्टार्टिंग अच्छी नहीं रही, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए।कैप्टन शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए।वाशिंगटन सुन्दर ने पारी को आखिरी तक लेकर गये लेकिन जीत नहीं दिला पाये, भारत को पहले मुकाबले में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। #harare #t20series #teamindia #zimbabwe